Rajpal Yadav In Tihar Jail | मुश्किल में राजपाल यादव! सलमान खान, अजय देवगन और नवाजुद्दीन आए साथ, जानें कब मिल सकती है जमानत

By रेनू तिवारी | Feb 11, 2026

अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। हालांकि, इस संकट की घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। सरेंडर करने से पहले उन्होंने कोर्ट में एक इमोशनल बयान दिया। राजपाल यादव ने कहा, 'सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे कोई सॉल्यूशन नहीं दिख रहा है। हम सब यहां अकेले हैं, मुझे इस प्रॉब्लम से खुद ही निपटना होगा।' राजपाल यादव का बयान वायरल होने के बाद सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए। अब सलमान खान से लेकर अजय देवगन और वरुण धवन तक बॉलीवुड स्टार्स यह साबित कर रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर बेल गोल्डी ने बड़े खुलासे किए।

गोल्डी ने यह भी कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी ने सपोर्ट का वादा किया है, लेकिन ये चीजें रातों-रात नहीं होतीं।

इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत

क्या राजपाल यादव को बेल मिलेगी?

गोल्डी ने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव को जल्द ही बेल मिल जाएगी। मैनेजर ने कहा, 'उनकी बेल पर सुनवाई कल (12 फरवरी) होगी। हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें कल बेल मिल जाए। हमने पहले ही बेल एप्लीकेशन फाइल कर दी है। हम कल की सुनवाई के बाद ही और डिटेल्स शेयर कर पाएंगे।'

राजपाल के दोस्त नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी सपोर्ट किया

सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव को इस मुश्किल समय में चुपके से सपोर्ट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बिना बताए मदद कर रहे हैं, जो कि वह पहले भी करते आ रहे हैं। जानकारी से पता चला है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने पहले भी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।

प्रमुख खबरें

David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें

Manipur में KCP के 46 militants ने किया surrender, CM वाई खेमचंद सिंह ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Julian Alvarez Transfer: बार्सिलोना की दिलचस्पी पर Diego Simeone का बड़ा बयान, एटलेटिको ने स्पष्ट किया अपना स्टैंड

Supreme Court में Uddhav Thackeray गुट की मांग, अयोग्यता पर फैसला होने के बाद तय हो असली Shiv Sena