By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 22, 2026
नयी दिल्ली, 22 जुलाई ‘नीट’ परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक शुरु होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में हुए सुरंग हादसे का जिक्र किया और इसमें जान गंवाने वाले 20 मजदूरों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए।
उनकी बात शुरु होते ही सत्तापक्ष के सदस्य हंगामाकरने लगे। इसके जवाब में विपक्षी सदस्यों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। खरगे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के अधिकतर सांसद काली शर्ट और काला कुर्ता पहनकर सदन पहुंचे। खरगे की बांह में काले रंग की पट्टी बंधी थी। हंगामे के बीच सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।