राज्यसभा चुनाव: भाजपा के लिए अच्छी खबर, कर्नाटक के 3 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस के जयराम रमेश भी जीते

By अंकित सिंह | Jun 10, 2022

राज्यसभा चुनाव को लेकर आज पूरे दिन सरगर्मियां तेज रही। हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक में वोट डाले गए। कर्नाटक की 4 सीटों पर 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। हालांकि भाजपा के 3 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, लहर सिंह सिरोया और अभिनेता जग्गेश ने जीत हासिल की है। वही कांग्रेस के जयराम रमेश भी राज्यसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, राज्यसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक में भी राजनीतिक हलचल तेज थी। जेडीएस ने अपना उम्मीदवार उतारकर राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया था। लेकिन जेडीएस को खाली हाथ ही रहना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर महाराष्ट्र, हरियाणा में मतगणना रोकी गई

जीत के बाद कांग्रेस के जयराम रमेश भी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ उन्होंने जनता दल सेकुलर पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि मंसूर अली खान का समर्थन ना करके जेडीएस ने साबित कर दिया कि वह भाजपा की बी टीम है। जयराम रमेश ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है। यह टीम कांग्रेस की जीत है। पूरी कांग्रेस पार्टी, पीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार, सीएलपी नेता सिद्धारमैया, मुख्य सचेतक, सभी विधायकों, सभी ने मतदान किया। एक भी अमान्य वोट नहीं, यह वास्तव में टीम वर्क की जीत है। यह टीम कांग्रेस है जो जीती है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक