राज्यसभा चुनाव: सिद्धारमैया का JDS विधायकों को पत्र, BJP को हराने के लिए कांग्रेस को दें वोट

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2022

15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को वोटिंग होनी है। नतीजे भी उसी दिन मिल जाएंगे। वैसे तो राज्यसभा चुनाव आंकड़ों का खेल है, जिसके विधायकों की संख्या ज्यादा उसके उम्मीदवारों के विजेता होने की संभावनाएं उतनी ही प्रबल होती है। लेकिन हॉर्स ट्रेडिंग और पार्टी में फूट का असर भी इस चुनाव के परिणामों पर खासा असर डालता आया है। पिछले हफ्ते 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक की चार सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कर्नाटक में जेडीएस ने कांग्रेस विधायकों से दूसरी वरीयता में एक दूसरे के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की है।

 कर्नाटक में भी मुकाबला दिलचस्प

कर्नाटक में चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। यहीं से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरे कार्यकाल के लिए जबकि अभिनेता से राजनेता बने जग्गेश राज्यसभा के नामांकन किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने तीसरे उम्मीदवार के तौर पर निर्वतमान एमएलसी लहर सिंह सिकोया को उतारा है। जनता दल सेक्युलर से डी कुपेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कर्नाटक प्रदेश महासचिव मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। 

प्रमुख खबरें

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक

2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की धप्पा पॉलिटिक्स!