DMK के जनसंपर्क सचिव पद से हटाए गए राज्यसभा सदस्य एलंगोवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2018

चेन्नई। द्रमुक ने कहा है कि उसके राज्यसभा सदस्य टी के एस एलंगोवन को जनसंपर्क सचिव यानी प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, तमिलनाडु विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक ने एलंगोवन को जनसंपर्क सचिव के पद से हटाने की कोई वजह नहीं बताई। एलंगोवन पिछले कुछ समय से इस पद पर थे। 

सूत्रों ने बताया कि जब अंतिम निर्णय हुआ ही नहीं है तो इस बारे में कोई सूचना दिए जाने को अनुचित समझा गया। अभी यह साफ नहीं है कि जनसंपर्क सचिव पद से हटाए गए एलंगोवन मीडिया से बात कर सकेंगे कि नहीं, क्योंकि उनका नाम पार्टी द्वारा अधिकृत मीडिया पैनलिस्टों में अब भी शामिल है। 

एलंगोवन को पद से हटाए जाने पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सू तिरुनवुक्करसर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सोनिया गांधी को न्योता दिया गया है कि नहीं। द्रमुक महासचिव के अनबझगन की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में सिर्फ इतना कहा गया कि एलंगोवन को ‘‘सचिव, जनसंपर्क की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाता है।’’ 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा