गहलोत सरकार पर राज्यवर्धन राठौर का निशाना, कहा- कांग्रेस विधायकों की जेब में है कानून व्यवस्था

By अंकित सिंह | Apr 26, 2022

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक बार फिर से राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राज्यवर्धन राठौर ने दावा किया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था कांग्रेस विधायकों की जेब में है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गहलोत जी का इस्तीफा सोनिया मैडम के पास रखा है, उसी तरह राज्य की कानून व्यवस्था भी कांग्रेस विधायकों के जेब में गिरवी रखी है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने दावा किया कि महीने भर बाद भी AEN को पीटने वाले MLA मलिंगा की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे रुकेगा राजस्थान में अपराध, जब आरोपियों को मिल रहा हो सत्ता का साथ। राज्यवर्धन राठौर ने धौलपुर में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता पर हुए जानलेवा हमले के मामले को उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने दो अखबारों की खबर को भी ट्वीट किया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक को आरोपी बनाया गया है। हालांकि विधायक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्रमुख खबरें

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख