राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति से लगाई गुहार, बोले- डियर बाइडन, मोदी से किसान आंदोलन पर करें बात

By अंकित सिंह | Sep 24, 2021

देश में कृषि कानूनों को लेकर किसान नेता लगातार 11 महीने से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच अब तक 11 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन हल नहीं निकल सका है। किसान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। इन सबके बीच किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी अपील की है। दरअसल, भारतीय प्रधानमंत्री इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो जो बाइडन से होने वाली है। नरेंद्र मोदी और जो बाइडन की मुलाकात से पहले टिकैत ने ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा कि डियर प्रेसिडेंट बाइडन, भारतीय किसान प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 महीने में 700 से अधिक किसानों की इस से मौत हो चुकी है। हमें बचाने के लिए इन काले कानूनों को रद्द किया जाना चाहिए। कृपया प्रधानमंत्री मोदी से मिलते समय हमारे मुद्दों पर ध्यान दें। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी