राकेश टिकैत ने जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए चार गुना मुआवजा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

नोएडा (उप्र)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रस्तावित जेवर हवाई अड्डे से प्रभावित किसानों को बृहस्पतिवार को नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा देने की मांग की। भाकियू (अराजनैतिक) ने जेवर के झाझर रोड स्थित साबौता अंडरपास के नीचे महापंचायत की। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हवाई अड्डे में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है, उन्हें नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का डर, सिद्धारमैया के साथ दिखे JDS विधायक, कुमारस्वामी ने लगाए गंभीर आरोप

उससे पहले राकेश टिकैत के स्वागत में की गई आतिशबाजी से इंटरचेंज के पास सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ने लगी। हालांकि, वहां पर तैनात दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद अंडरपास से आगे भी आतिशबाजी के कारण आग लग गई। उसको भी दमकलकर्मियों ने बुझाया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें