क्या संयोग मात्र है राकेश टिकैत और जयंत चौधरी की मुलाकात ? किसान नेता ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Dec 23, 2021

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ और इन दोनों नेताओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान आरएलडी कार्यकर्ताओं के साथ कई दूसरे किसान संगठनों के लोग शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत ने जयंत चौधरी के साथ मुलाकात को एक संयोग बताया। इतना ही नहीं उन्होंने चौधरी चरण सिंह को अपना नेता बताया। 

RLD के साथ नई नहीं है टिकैत की कमेस्ट्री 

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जब कमजोर पड़ गया था और राकेश टिकैत की भावुक होने वाली तस्वीर सामने आई थी। उस वक्त स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के एक फोन से आंदोलन फिर से जीवित हो गया था। उन्होंने राकेश टिकैत को फोनकर उनका ढाढस बढ़ाया और अगले की दिन ट्रैक्टरों में भरकर किसानों गांवों से दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने लगे थे। हालांकि अब केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है और किसानों का आंदोलन भी समाप्त हो गया है लेकिन आरएलडी के साथ राकेश टिकैत की केमेस्ट्री कोई नई नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में टिकैत के बदले रूख से भाजपा को राहत तो सपा गठबंधन को झटका

गौरतलब है कि देश के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का आज ही के दिन जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने साल 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच