मोदी सरकार के बजट पर बोले Rakesh Tikait, यह सिर्फ कागजों पर अच्छा, किसानों को नहीं होने जा रहा लाभ

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट किसान नेता राकेश टिकैत को पसंद नहीं आया है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र को कागजों पर यह बजट अच्छा लग सकता है लेकिन जमीन पर इससे किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे उन कंपनियों को फायदा होने वाला है जो किसानों को जैविक खेती सिखाएंगी। उन्होंने मांग की कि सरकार को फसलों की कीमत चुकानी चाहिए, मुफ्त बिजली, सस्ती खाद देनी चाहिए, खेती के उपकरणों पर जीएसटी कम करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2024: मिडिल क्लास के लिए राहत! न्यू टैक्स रिजीम में बड़ी छूट का ऐलान, 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री ने कहा कि 32 क्षेत्रीय और बागवानी फसलों की नई 109 उच्च उपज वाली और जलवायु-लचीली किस्में किसानों द्वारा खेती के लिए जारी की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना एक नीतिगत लक्ष्य होगा। सीतारमण ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सहकारी क्षेत्र के लिए एक राष्ट्रीय सहयोग नीति लाएगी। सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के कार्यान्वयन की सुविधा भी देगी। उन्होंने झींगा ब्रूडस्टॉक्स के लिए न्यूक्लियस प्रजनन केंद्रों का एक नेटवर्क स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा