राकेश टिकैत ने सेना की नई भर्ती 'अग्निपथ' योजना का किया विरोध, बोले- देशभर में किया जाएगा बड़ा आंदोलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती की घोषित नयी योजना‘अग्निपथ’ का बृहस्पतिवार को विरोध किया। उन्होंने कहा की यह योजना युवाओ खासकर किसान के बच्चों के हित में नहीं है। टिकैत ने कहा कि इस योजना का विरोध किया जाएगा और इसके खिलाफ देश भर मे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों ने अब दिल्ली का रास्ता देख लिया है और देश मे एक बार फिर से बड़े आंदोलन की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान में कई जगह युवाओं का प्रदर्शन 

टिकैत ने कहा कि‘‘फिर तो विधायक- सांसद के लिए केवल एक बार चुनाव लड़ने का कानून बनना चाहिए।’’ उन्होंने सवाल किया की ‘‘विधायक या सांसद के लिए90 साल तक की उम्र तक चुनाव लड़ सकते हैं और पेंशन भी ले सकते हैं, लेकिन युवा केवल चार साल नौकरी कर घर जाकर बैठ जाये। यह नहीं चलेगा, भाकियू अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन करेगी।’’ टिकैत ने तीन किसान कानून वापसी के मुद्दे पर कहा की कुछ कानून वापस हुए थे और कुछ पर आश्वासन मिला था, मगर वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसानो ने दिल्ली का रास्ता देख लिया है और चार लाख ट्रैक्टर तैयार खड़े हैं। इस मुद्दे पर देश मे बड़े आंदोलन की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम

Thane ACB ने महिला सरकारी अभियोजक को रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया