'समझ से परे है राजनीति का मकड़जाल', हरियाणा में BJP की जीत पर बोले राकेश टिकैत, देश गड्ढे में जाएगा

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा में बीजेपी की जीत से कई लोग हैरान है। हालांकि भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। इन सब के बीच राकेश टिकैत का एक बड़ा बयान आया है। राकेश टिकैत में अपने बयान में भाजपा की जीत पर नाराजगी जताई है। टिकैत ने साथ ही साथ कहा है कि इतनी नाराजगी के बाद भी अगर भाजपा जीतती है तो इससे देश जरूर गड्ढे में जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति का मकड़जाल हमारी समझ से पूरी तरीके से परे हैं। 

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘अप्रत्याशित’ और ‘लोक भावना के खिलाफ’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इस जनादेश को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि राज्य में ‘तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार’ हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने षड्यंत्र का आरोप भी लगाया और दावा किया कि तीन-चार जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैं जिनसे मुख्य विपक्षी दल निर्वाचन आयोग को अवगत कराएगा। 

इसे भी पढ़ें: जनता ने बता दिया हरियाणा के 3 ही लाल, चौथा नहीं, केजरीवाल का चेहरा और AAP का दांव सब फ्लॉप, सभी सीटों पर जमानत जब्त

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैं तथा जिन ईवीएम की बैट्री 99 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस उम्मीदवारों की हार हुई है, लेकिन जिनकी बैट्री 60-70 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस की जीत हुई है। जयराम रमेश ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया , हमसे जीत छीनी गई है... आज जो नतीजे आए हैं, वो जमीनी हकीकत के अनुसार नहीं हैं... यह परिणाम लोक भावना के खिलाफ है। उन्होने कहा कि 12-14 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। 

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव

Davis Cup: Sumit Nagal की हार के साथ भारत को Korea ने 3-1 से हराया