राकेश टिकैत बोले, सबसे बड़े 'आंदोलनजीवी' हनुमान जी थे

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2021

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर पलटवार किया। टिकैत ने कहा कि कुछ लोग हमें आंदोलनजीवी कहते हैं जबकि सबसे बड़े आंदोलनजीवी तो हनुमान जी थे। उन्होंने अपनी पूंछ किसी और के लिए जलवाई थी। टिकैत ने महात्मा गांधी को भी आंदोलनजीवी बताया। इसके साथ ही किसान नेता ने कहा कि सरकार को किसानों से बातचीत करनी चाहिए उन्हें पकड़कर जेल में नहीं डालना चाहिए।

राकेश टिकैत ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बहाने निशाना साधते हुए कहा कि जब उनके राष्ट्रपति बनने की बारी आयी तो तो उन पर अयोध्या का मुकदमा लगवा दिया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि अभी जवान और किसान ने क़ानून वापसी का नारा लगाया है। हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया। सरकार आप बनाते रहो, चलाते रहो, जो करना है करो। आप हमारे काम करते रहो। सरकार किसी की भी हो, हम सरकार से किसानों के लिए पॉलिसी पर बात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर