राकेश टिकैत का ऐलान, अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

By अंकित सिंह | Jun 20, 2022

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं। आज भारत बंद बुलाया गया था जिसे विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। राकेश टिकैत ने अपने ऐलान में कहा है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। इसके लिए राकेश टिकैत ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा है कि संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जिला तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने लिखा के संयुक्त किसान मोर्चा कोआर्डिनेशन कमेटी का करनाल में यह फैसला हुआ है। युवा नागरिक संगठनों पार्टियों से जुड़ने के लिए अपील की गई है। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ पर बवाल के बीच अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जुलाई से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

सैन्य मामलों के विभाग के अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘अग्निवीरों’ के लिए पिछले कुछ दिनों के दौरान घोषित किए गए सहयोगपरक कदम प्रदर्शन एवं आगजनी की वजह से नहीं उठाये गये हैं बल्कि सरकार पहले से उनपर काम रही थी। उन्होंने कहा कि इस योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जो युवा आगजनी एवं हिंसा में लिप्त हैं, वे सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में नहीं शामिल हो पायेंगे क्योंकि किसी को भी सशस्त्र बलों में शामिल करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया चलायी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?