हिसार की महापंचायत से टिकैत की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो जला देंगे फसल

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2021

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद भी किसान संगठनों और सरकार के बीच रास्ता नहीं निकल पाया है। खेती के लिए गांव की ओर लौटते किसानों की खबर के बीच  आज पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया गया। हालांकि ये कितना सफल हुआ इसके बारे में अगर उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के बयान से समझें तो एक भी रेल को कैंसिल नहीं करना पड़ा और न ही किसी रेल को डायवर्ट किया गया। लेकिन इन सब से इतर भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा के हिसार जिले की खड़क पुनिया गांव में महापंचायत को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जीत दर्ज करने पर बोले पी चिदंबरम, क्या मोदी सरकार अब भी कृषि कानूनों को लोकप्रिय मानती है

गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के बाॅडर्र पर आंदोलन कर रहे किसानों के धीरे-धीरे गांव की ओर रुकसत होने की खबरें सामने आ रही थी। इसके साथ ही गाजीपुर, सिंघू बाॅडर्र पर खाली पड़े टेंटों की तस्वीर भी नजर आई थी। जिसके बाद से ही ये कहा जा रहा था कि किसान आंदोलन धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और लोग अपने गांव लौटने लगे हैं। जिसके पीछे फसलों की कटाई को एक बार कारण भी बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर