बिहार की महिला ने राखी सावंत के पति को बताया अपना पति, दर्ज करवाई गई शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

बेतिया। रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’में खुद को अभिनेत्री राखी सावंत का पति बताकर बिहार के बेतिया जिला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हैरानी में डाल दिया है। टेलीविजन शो के कुछ एपिसोड में दिखायी देने वाले रितेश राज के बारे में शिकायतकर्ता महिला स्निग्धा प्रियाने दावा किया है कि रितेश के साथ उसकी शादी एक दिसंबर 2014 से हुई थी। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को बताया कि उक्त महिला ने अपने भाई रविकांत के माध्यम सेपुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि महिला वर्तमान में नवादा में अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि कुछ वर्ष से वह अलग रह रही है लेकिन उसका अपने पति से अभी तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन