रैली और कुछ नहीं, राहुल गांधी का रीलॉन्च है, कोई भी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करना चाहता: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की रैली का यह कहते हुए मखौल उड़ाया कि यह ‘‘राहुल गांधी रीलॉन्च 4.0’’है क्योंकि विपक्षी दल का कोई भी नेता इसका नेतृत्व नहीं करना चाहता। कांग्रेस ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में ‘महंगाई पर हल्ला बोल’रैली आयोजित की, जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली का असली मकसद गांधी परिवार को बचाना और परिवार के वंशज राहुल गांधी को फिर से ‘लान्च’ करना है।

इसे भी पढ़ें: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, मुंबई के पालघर में डिवाइडर से जा टकराई कार

राजस्थान से सांसद राठौर ने वहां की कांग्रेस सरकार और उसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि भले ही ‘‘महिलाओं और संतों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई’’ है, गहलोत ‘‘गांधी परिवार को राज्य में कानून और व्यवस्था पर प्राथमिकता दे रहे हैं।’’ राठौर ने कहा, ‘‘जब भी कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​... गांधी परिवार को बुलाती हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री दिल्ली आते हैं और राज्य के हितों को कम प्राथमिकता देते हैं।

प्रमुख खबरें

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम