राम चरण की Game Changer का अगला शेड्यूल शुरू, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म की रिलीज डेट यहां जानें

By रेनू तिवारी | Apr 22, 2024

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। गेम चेंजर में एक बार फिर राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म के नए शेड्यूल को लेकर अपडेट सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को 'राम लीला' के लिए मुझे धन्यवाद देना चाहिए... करीना कपूर ने ऐसा क्यों कहा?

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

राम चरण के साथ-साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस बीच, थमन इस फिल्म के संगीत निर्देशक हैं। दिल राजू ने कहा था कि फिल्म में पांच गाने हैं, जिनमें से तीन दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करेंगे. फिल्म का पहला गाना 'जरागंडी' राम चरण के जन्मदिन यानी बुधवार 27 मार्च को रिलीज हुआ था।

जानिए क्या है फिल्म का बजट

'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी थी। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू ने किया है। फिल्म में संगीत एस थमन ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300-400 करोड़ रुपये के बीच है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह