अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा आज, 17 मिनट का है शुभ मुहूर्त, जानें कौन होगा समारोह में शामिल

By रितिका कमठान | Jun 05, 2025

भगवान राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से सजकर तैयार हो गई है। सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव के माहौल में रंगा हुआ है। रामलला अयोध्या में पहले ही विराजमान हो चुके है। राम लला के बाद अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी अयोध्या में विराजने जा रहे है। पूरी अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम राम का स्वागत करने के लिए तैयार हो गई है।

बता दें कि मंत्रोच्चार करने के लिए अयोध्या और काशी से 101 विद्वानों व आचार्यों को निमंत्रण भेजा गया है जो विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा कराएंगे। इस खास पल के इंतजार में पूरा देश बैठा हुआ है जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम अयोध्या में होंगे। बता दें कि इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिकहोगा। संत समुदाय का कहना है, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव वापस लौटाया है। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दी है।’’

इसने कहा कि सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने अयोध्या को दुनिया के मानचित्र पर चमकदार बनाया है। रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी बानगी हैं। सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचने लगे हैं। 

प्रमुख खबरें

AdaniConneX के विशाखापत्तनम Data Center में एयर कूलिंग से बचेगा पानी

Health Tips: पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स

Tiruchirappalli में Tula Snanam उत्सव, Cauvery River में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रसोई में गैस जल्दी खत्म होती है? खाना बनाते समय अपनाएं ये स्मार्ट तरीके