Ram भक्तों ने Washington में किया संगीत कार्यक्रम, कई राज्यों में किया कार रैली का भी आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2024

वाशिंगटन।  अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राम भक्तों ने अमेरिका के 21 शहरों में कार रैली निकालीं। वहीं, राजधानी वाशिंगटन में भक्तों ने भगवान राम को समर्पित एक अनूठा ‘टेस्ला’ कार संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया। सौ से ज्यादा राम भक्त शनिवार रात को अपनी-अपनी ‘टेस्ला’ कार लेकर वाशिंगटन के फ्रेडरिक शहर में स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर के बाहर जुटे। उन्होंने टेस्ला कार की मुख्य विशेषताओं में से एक का प्रयोग कर भगवान राम को समर्पित कुछ प्रसिद्ध गाने भी बजाए।

विश्व हिंदू परिषद की वाशिंगटन इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र सापा ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज (शनिवार) हमने टेस्ला राम भगवान संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। हम पिछले 500 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाली हिंदू पीढ़ी के आभारी हैं।’’ अमेरिका में राम मंदिर समारोह का नेतृत्व कर रही विहिप ने शनिवार को 21 शहरों में कार रैलियों का भी आयोजन किया, जिसमें अटलांटा, ऑस्टिन, बोस्टन, कार्मेल (इंडियाना), उत्तरी कैरोलिना, शिकागो, कोलोराडो, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, और कैलिफोर्निया समेत अन्य राज्य शामिल हैं। विहिप ने कहा कि रविवार को भी इस तरह की और रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार