UP Voter List में धांधली का Ram Gopal Yadav ने लगाया आरोप, CEO ने जांच का दिया भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख राष्‍ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता बूथ-स्तरीय पुनरीक्षण समन्वयक (बीआरसी) के साथ बैठकर सपा के वोट काटने और भाजपा के वोट जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ हैंडल से यादव के पोस्ट को साझा करते हुए कहा है कि यदि राज्य की किसी एक भी विधानसभा के बारे में ऐसी शिकायत अथवा संदेह है तो अवगत कराएं, तत्परतापूर्वक जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। राज्य की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सपा महासचिव ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में अब वैसे अधिकारी ही एसडीएम (उपजिलाधिकारी) तैनात किए जा रहे हैं, जो अपना ‘आईडी-पासवर्ड’ भाजपा द्वारा नियुक्‍त किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं।’’ प्रोफेसर यादव ने निर्वाचन आयोग को इससे अवगत कराते हुए पोस्‍ट में कहा, ‘‘ये भाजपा कार्यकर्ता बीआरसी के साथ बैठकर सपा के वोट हटाते हैं और भाजपा के वोट जोड़ते हैं।

सीईओ के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर सपा महासचिव के इस पोस्ट को साझा करते हुए कहा गया है, ‘‘उद्धृत पोस्ट के संबंध में अनुरोध है कि यदि उत्तर प्रदेश की किसी एक भी विधानसभा के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के बारे में ऐसी कोई शिकायत अथवा संदेह है तो कृपया अवगत कराने का कष्ट करें। तत्परतापूर्वक जांच कराकर प्रभावी करवाई की जाएगी।’’ विपक्षी दल लगातार मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि निर्वाचन आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में राज्‍य की 403 विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं।

प्रमुख खबरें

TVS के वेणु श्रीनिवासन और बेटी लक्ष्मी के बीच विवाद, Chennai की अदालतों में 8 Caveat दाखिल

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का जन महाभियोग टला, अब शनिवार को होगा

इंजन रूम में धमाके के बाद बुझाई गई आग, Strait of Hormuz में टैंकर और क्रू सुरक्षित

Trump प्रशासन के दबाव के बीच Ukraine का हमला, Rosneft की Samara रिफाइनरी बनी निशाना