By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी निकालने वाले बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि योगी के बयान का जवाब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी 10 मार्च को भर्ती निकालने का एलान कर देंगे। सात चरणों में चल रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होनी है। चौधरी ने कहा कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से भाईचारा का परचम लहराने वाला है, इसे लेकर मुख्यमंत्री हताश हैं और इसी हताशा में वह एक वर्ग को लक्ष्य कर गर्मी निकालने की धमकी दे रहे हैं।