Ram Mandir निर्माण कार्य पूरा, स्मृति स्तंभ पर लगेगा ट्रस्ट का कांस्य लोगो: नृपेंद्र मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और केवल पूर्ण स्मृति स्तंभ के ऊपर ट्रस्ट का ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) लगाया जाना बाकी है। निर्माण कार्य में शामिल एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे मिश्रा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मौजूदा ‘लोगो’ को स्थापित करने मंजूरी दे दी गई है तथा यह कांस्य से बनाया जाएगा। मिश्रा ने कहा, ‘‘मंदिर परिसर में निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है।

अब इन स्टोरीलाइन को वीडियो फॉर्म में बदलने का काम किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय बैठक में मंदिर परिसर में चल रहे विकास और संबंधित सुविधाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय