By अंकित सिंह | Jun 19, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब राम मंदिर से जुड़े चंदे और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और कथित हेराफेरी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि जिसके पास भी किसी भी तरह के सबूत है वह उन्हें विशेष जांच दल को सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा बताया है की जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।