राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह गर्भगृह निर्माण पूरा होने के बाद हो रहा: शंकराचार्य अधोक्षजानंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2024

पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह बहुत ही शुभ समय और गर्भगृह का निर्माण पूरा होने के बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व अपने ‘‘स्वार्थपूर्ण कारणों’’ से यह कहकर हिंदू समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि शंकराचार्य समारोह के विरोध में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह बहुत शुभ समय पर हो रहा है और शास्त्रों के अनुसार भी यह सर्वोत्तम समय है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किये जाने का महत्व है और इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री एक महान योगी हैं जो मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कर सकते हैं।’’ शंकराचार्य ने कहा कि सभी को इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनना चाहिए और सभी से अपील की कि वे उस दिन अपने-अपने घरों में राम का नाम जपें, चाहे वे अयोध्या जाएं या नहीं। उन्होंने लोगों से दीप जलाकर इस दिन का जश्न मनाने का भी आग्रह किया। वह पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश के ‘परशुराम कुंड’ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद यहां पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत