Ram Mandir जानें वालों के लिए खुशखबरी, डेढ़ घंटा अधिक समय तक कर सकेंगे रामलला के दर्शन, बढ़ा समय

By रितिका कमठान | Jan 11, 2025

राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे कार्यक्राम को पूरा देश देख रहा है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दूर दूर से साधु संत और श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंचे है। अब रामलला की वर्षगांठ को लेकर कई तरह के बदलाव भी किए गए है।

बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कारणों से राम मंदिर में श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं समारोह में आए अतिथियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी को अपने फोन लॉकर में जमा कराने होंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद फोन को लिया जा सकता है।

 

ऐसा होगा कार्यक्रम

मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राग सेवा का आयोजन होगा, उसके बाद शाम 6 बजे बधाई गीत होगा। इसी तरह यात्री सुविधा केंद्र की पहली मंजिल पर संगीतमय मानस पाठ होगा। मंदिर परिसर के अंदर 'अंगद टीला' पर राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके बाद मानस प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आए।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video