कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

श्रीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने चार दिवसीय दौरे के क्रम में रविवार को यहां पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कोविंद सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यहां श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा पुलिस एवं केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से 28 जुलाई तक के इस दौरे में राष्ट्रपति सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लद्दाख के द्रास जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी, आजादी के मतवालों की तरह देश के विकास के लिए सभी एकजुट हों

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजामों के तहत राजभवन (जहां राष्ट्रपति ठहरेंगे) जाने वाले दो मार्गों पर यातायात को रविवार से बुधवार तक के लिए दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया गया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में मार्ग परिवर्तन किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए