‘राम राज्य’ का मतलब है सबके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ‘‘राम राज्य’’ स्थापित करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए और किसी को भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो भारतीय और हिंदू संस्कृति का सार दर्शाता है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों को यह सांस्कृतिक विरासत सौंपें और सुनिश्चित करें कि वे रामलीला जैसे कार्यक्रम देखें।’’

केजरीवाल ने कहा कि ‘‘राम राज्य’’ की परिकल्पना के तहत कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिए और न ही किसी को पैसे की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवा से वंचित किया जाना चाहिए।

For detailed delhi political news in hindi, click here

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस