1987 बैच के नौकरशाह राम सुभाग सिंह हिमाचल के मुख्य सचिव बने

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

शिमला। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के नौकरशाह राम सुभाग सिंह को आज हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। मौजूदा मुख्य सचिव अनिल खाची को हटा कर राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त लगाया गया है। खाची पी मित्रा का स्थान लेंगे। पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज सुबह से ही खाची को हटाये जाने को लेकर सत्ता के गलियारों में चरचा चल रही थी। जो दोपहर तक सही साबित हुई। खाची को हटाये जाने को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। लेकिन अनिल खाची न तो सदन में नजर आए और न ही विधानसभा परिसर में स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे। शायद उनको पहले ही हटाये जाने की जानकारी मिल चुकी थी। 

इसे भी पढ़ें: कामगार कल्याण के नाम पर दलालों ने करोड़ों लूटे, सरकार जांच करे: दीपक शर्मा 

अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल का एक व्यक्ति मुख्य सचिव बना। इतने बड़े ओहदे पर पहुंचा। ऐसा क्या है कि अब मुख्य सचिव को बदला जा रहा है। पहले वीसी फारका थे, वे हिमाचली थे रास नहीं आए। फिर विनीत चौधरी और बीके अग्रवाल रहे। अग्रवाल भी बदले गए। अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा क्या है कि अब छठा मुख्य सचिव बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीछे मुड़कर देखें। मुख्य सचिव इनके समय में वह भी लगते रहे हैं, जो छठे नंबर पर थे। एक पद खाली था। उस दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है, उन्हें जो दायित्व दिया जा रहा है, वह संवैधानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था। सरकार ने वरिष्ठता को नजरअंदाज नहीं किया है। कांग्रेस ने तो छठे नंबर के अधिकारी को मुख्य सचिव बना दिया था। बाकी की उपेक्षा की गई थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश