कमलनाथ ने वीडियो जारी कर राम मंदिर निर्माण का किया स्वागत, कहा- यह हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

भोपाल। राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ से चार दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।’’ 

इसे भी पढ़ें: दलित महामंडलेश्वर को राम मंदिर भूमि पूजन में बुलाने का मायावती ने लिया पक्ष, कही यह अहम बात 

उन्होंने कहा, ‘‘रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...5 अगस्त को (राम मंदिर) शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है। ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।’’ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राम मंदिर पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा, ‘‘(दिग्विजय) जब बोलते हैं उल्टा ही बोलते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कम से कम राम का नाम तो लिया।’’ कपिल सिब्बल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा अदालत में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ खड़े होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण कार्य में देरी हुई है।

प्रमुख खबरें

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया

Gurbaz का तूफानी शतक गया बेकार, Shubman Gill और युवा गेंदबाजों ने Afghanistan को चटाई धूल।

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर