Ram Temple inauguration : मुख्यमंत्री शिंदे ने ‘कलश यात्रा’ में लिया हिस्सा;योगी-मोदी की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ‘अक्षत मंगल कलश यात्रा’ में हिस्सा लिया। यह यात्रा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के सिलसिले में यहां आयोजित की जा रही है।

एक आयोजक ने कहा, ‘‘कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कौपिनेश्वर मंदिर में रुकी, जहां मुख्यमंत्री ने दुग्धाभिषेक किया। यह कलश यात्रा ठाणे जिले के हर इलाके में जाएगी और फिर राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना होगी।’’

शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे देश के करोड़ों लोगों को अपार खुशी मिली है।

शिंदे ने कहा कि लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि उनका भव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 22 जनवरी को आयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मौजूद रहूंगा।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे