मोदी के नेतृत्व के बिना राम मंदिर मामले का निपटारा और CAA नहीं था संभव: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

देहरादून। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर मामले का निपटारा और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के बगैर संभव नहीं था। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चे की एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी तरीके से लड़ाई लड़ी है। युवा मोर्चा भाजपा की युवा इकाई है। डिजिटल रैली के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा युवा मोर्चा को पार्टी का ‘ऊर्जा घर’ बताया। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत