राम मंदिर आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा: राष्ट्रपति कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है और यह आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में