कस्टर्न को पीछे छोड़कर भारतीय महिला टीम के कोच बने रमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन पर तरजीह देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन को गुरूवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया जबकि चयन प्रक्रिया को लेकर प्रशासकों में आपसी मतभेद हैं। रमन (53 वर्ष) इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। वह अगले महीने न्यूजीलैंड में पहली बार टीम के साथ जाएंगे। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘कर्स्टन बीसीसीआई की तदर्थ चयन समिति की पहली पसंद थे, लेकिन रमन को यह पद मिला क्योंकि कर्स्टन आईपीएल फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के साथ अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं थे। उन्हें आईपीएल और राष्ट्रीय टीम में से एक को चुनने के बारे में मनाया नहीं जा सका।’’ 

यह भी पढ़ें: गैरी कर्स्टन, रमन को भारतीय महिला टीम के कोच के लिए चुना गया

कर्स्टन, रमन और प्रसाद के अलावा 28 आवेदकों में से जिन अन्य उम्मीदवारों को गुरूवार को साक्षात्कार के लिये छांटा गया था, उनमें मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जानस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैंड हॉग और कल्पना वेकंटाचर शामिल थे। कर्स्टन के अलावा चार अन्य से स्काइपी पर और एक से फोन पर इंटरव्यू लिया गया। रमन, मनोज प्रभाकर और रमेश पोवार साक्षात्कार देने पहुंचे। भारत की पुरूष टीम को 2011 विश्व कप में खिताब दिलाने वाले कर्स्टन इन सभी में पहली पसंद थे। लेकिन इसके लिये उन्हें हितों के संभावित टकराव से बचने के लिये आरसीबी का पद छोड़ने की जरूरत थी। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने भी कर्स्टन और आरसीबी अधिकारियों से बात की लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। 

प्रमुख खबरें

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग