रामास्वामी ने जरूरत पड़ने पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का संकेत दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2023

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने संकेत दिया है कि यदि वह उम्मीदवारी नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। रामास्वामी की यह टिप्पणी बायोटेक उद्यमी से राजनीतिज्ञ बने रामास्वामी (38) के इस बयान के कुछ दिनों बाद आई है कि उन्हें राष्ट्रपति के अलावा किसी अन्य पद में ‘‘रुचि नहीं’’ है। रामास्वामी ने कहा कि उनका मानना ​​है कि वह केवल राष्ट्रपति के रूप में ही ‘‘इस देश को फिर से एकजुट’’ कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि यदि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार उम्मीदवारी हासिल करते हैं तो वह उनके साथ उपराष्ट्रपति के रूप में काम कर सकते हैं। ब्रिटेन के ‘जीबी न्यूज’ ने जब रामास्वामी से पूछा कि क्या वह ‘‘(77 वर्षीय ट्रंप के) उपराष्ट्रपति बनकर खुश होंगे’’, तो उन्होंने कहा, ‘‘देखते है, यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से मैं ऐसा करने को तैयार रहूंगा।’’

इसके साथ ऑनलाइन तरीके से धन जुटाने की कवायद में इजाफा दिख रहा है। बहस के बाद सामने आए पहले सर्वेक्षण में कहा गया कि 504 उत्तरदाताओं में से 28 प्रतिशत ने कहा कि रामास्वामी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उनके बाद 27 प्रतिशत के साथ फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस और 13 प्रतिशत के साथ पेंस हैं। भारतीय अमेरिकी हेली को सात प्रतिशत वोट मिले हैं। ‘फॉक्स न्यूज’ के अनुसार, रामास्वामी पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की बहस के लिए गूगल पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले ‘जीओपी’ उम्मीदवार रहे। उनके बाद उनकी साथी भारतीय अमेरिकी निक्की हेली थीं।

प्रमुख खबरें

Spider-Man का आखिरी सफर: Beyond the Spider-Verse की रिलीज डेट कन्फर्म, जून 2027 में मचेगा तहलका!

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?