रामायण की सीता दीपिका चिखलिया बनेंगी सरोजिनी नायडू, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

रामानंद सागर की रामायण की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया आजकल काफी चर्चा में हैं। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का टेलीकास्ट किया गया था। बाद रामायण के टेलीकास्ट से लोग काफी खुश थे। सोशल मीडिया पर रामायण के किरदारों की खूब तारीफें हो रही हैं। रामायण की सीता दीपिका चिखलिया को भी काफी तारीफे की गई। दीपिका चिखलिया लंबे समय बाद एक बार फिर सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: गरीबों की मदद के लिए सलमान खान ने निकाला यह नया तरीका, महाराष्ट्र सरकार ने कहा-धन्यवाद

 दीपिका चिखलिया की आने वाली फिल्म का नाम सरोजनी हैं। यह फिल्म सरोजनी नायडू की बायोपिक है। इसमें दीपिका चिखलिया सरोजनी नायडू का किरदान निभाने जा रही हैं।  धीरज मिश्रा द्वारा लिखित और आकाश नायक द्वारा निर्देशित की जा रही हैं। दीपिका चिखलिया ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए अपने नये प्रोजेक्ट के बारे में अपने फैंस को जानकारी दी।उन्होंने  कैप्शन में लिखा 'स्वंतत्रता की नायिका की एक कहानी'।

इसे भी पढ़ें: टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी को हुआ कोरोना संक्रमण? जानें घर में बैठे-बैठे कैसे लगी बीमारी

आपको बता दें कि इंडिया टूडे के साथ एक विशेष बातचीत में, दीपिका चिखलिया ने खुलासा किया था कि वह फिल्म के लेखक धीरज मिश्रा के साथ बातचीत कर रही है और इस परियोजना पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, "मुझे सरोजिनी नायडू की बायोपिक के लिए अप्रोज किया गया है। धीरज (मिश्रा) ने लॉकडाउन के कारण कहानी नहीं सुनाई है, लेकिन उन्होंने इसका संक्षेप में उल्लेख किया है। हमें विवरणों पर गौर करना होगा। हम एक कहानी सत्र के लिए बैठेंगे।" एक बार यह सब खत्म हो गया। अगर सबकुछ ठीक हो जाता है तो मैं इसे करने के लिए उत्सुक हूं। " 

प्रमुख खबरें

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी

Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन