रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है: दीपिका चिखलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

छत्तीस साल पहले रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक में देवी सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा है कि रामायण मनोरंजन के लिए नहीं है तथा हर कुछ वर्षों के बाद फिल्मकारों को फिर उन्हीं चीजों को लेकर आने से बचना चाहिए। ओम राउत निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने कहा कि इस हिंदू महाकाव्य से किसी भी तरह के विचलन को आलोचना का सामना करना पड़ेगा। इस फिल्म में राम की भूमिका अभिनेता प्रभास ने और कृति सैनॉन ने सीता की भूमिका निभाई है। चिखलिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हर बार जब यह पर्दे पर आता है , चाहे वह टीवी हो या फिल्म, तो उसमें कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को आहत करता है,।

उनके अनुसार हर फिल्मकार का अपना दृष्टिकोण होता है और वह कुछ अलग बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘ (लेकिन) जो बात मुझे पीड़ा पहुंचाती है, वह है कि क्यों हम हर साल-दो साल पर रामायण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रामायण कोई मनोरंजन के ल लिये नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिससे आप सीखते हैं। यह ऐसी पुस्तक है जो पीढी-दर-पीढ़ी हमारे पास आयी है और यही हमारे संस्कार हैं। ’’ चिखलिया ने अब तक ‘आदिपुरुष’नहीं देखी है और नकारात्मक चर्चा के कारण ऐसी संभावना भी नहीं लगती है कि वह यह फिल्म देखेंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर