रामभद्राचार्य ने बांके बिहारी मंदिर पर नियंत्रण करने की उप्र सरकार की योजना का विरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

प्रख्यात रामकथा वाचक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को अपने नियंत्रण में लेने के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम पर मंगलवार को सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मस्जिदों और चर्च के खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाया जा सकता तो मंदिरों के मामले में भी ऐसा नहीं होना चाहिए।

रामभद्राचार्य ने सरकार द्वारा मंदिर का न्यास बनाए जाने पर भी अपना विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता को एक अध्यादेश के माध्यम से एक न्यास की स्थापना एवं गलियारे के निर्माण का कारण बताया है।

प्रमुख खबरें

Women T20 Asia Cup में Thailand से भिड़ेगी भारतीय टीम, लय हासिल करने का लक्ष्य

Jammu and Kashmir के राजौरी में LoC पर मंडराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन, सेना की जवाबी कार्रवाई से भागे वापस, सर्च ऑपरेशन शुरू

CM Vijay का Puzhal Jail में Surprise Visit, कैदियों के कल्याण व सुविधाओं का लिया जायजा

Meerut Murder: सलीम की चाकुओं से गोदकर हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार