शिंदे सरकार से रामदास अठावले की मांग, हमें मनोनीत विधायक और एक मंत्री पद दें

By अंकित सिंह | Sep 06, 2022

सत्ता परिवर्तन के बाद भी महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर अब राजनीति तेज होते दिखाई दे रही है। इन सब के बीच केंद्र में भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिंदे सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। रामदास अठावले ने साफ तौर पर कहा है कि हमें एक राज्यपाल कोटे से मनोनीत विधायक और सरकार में एक मंत्री पद मिले। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यपाल कोटे से 12 विधायकों को नियुक्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी। इसके बाद महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई। 

इसे भी पढ़ें: जेल में हर कैदी स्वभाव से अपराधी नहीं होता, जेल ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में बोले अमित शाह

अठावले ने अपने बयान में कहा कि भले ही हम बड़ी पार्टी नहीं हैं, लेकिन हम जिसके साथ खड़े हो जाते हैं, वह पार्टी मजबूत हो जाती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम कांग्रेस और एनसीपी के साथ थे, वे मजबूत हुए। अब हम बीजेपी के साथ हैं। भाजपा की ताकत बढ़ी है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की महागठबंधन की सरकार है। ऐसे में उनकी पार्टी को राज्यपाल कोटे से एक विधायक और शिंदे सरकार में एक मंत्री पद मिलना चाहिए। अपने बयान में रामदास अठावले ने यह भी कहा कि जिस तरीके से पत्रकार संघ को पुणे में हर साल नया अध्यक्ष मिलता है। ठीक वैसा ही हमने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हर साल पुणे में हमारी पार्टी चुनाव कराएगी और हर साल नया अध्यक्ष मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी