रामदास आठवले कोरोना वायरस से संक्रमित, 'गो कोरोना गो' का दिया था नारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरवरी में प्रार्थना सभा में एक चीनी राजनयिक और बौद्ध भिक्षुओं के साथ गो कोरोना, गो कोरोना बोलते हुए आठवले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आयोजित एक प्रार्थना सत्र के दौरान 20 फरवरी को यहां गेटवे ऑफ इंडिया पर कथित तौर पर वीडियो को शूट किया गया था। आठवले (60) राज्य सभा के सदस्य हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं। उनके एक सहयोगी ने बताया कि मंत्री मधुमेह से भी पीड़ित हैं। आठवले सोमवार को मुंबई में अभिनेत्री पायल घोष के रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल होने के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

Pakistan Operation Ghazab-Lil-Haq: पाकिस्तान की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 640 से अधिक अफगान तालिबान आतंकी ढेर