यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले, 10-12 सीटों पर बीजेपी के साथ चुनाव लड़ सकती है RPI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम, दलित तथा पिछड़े वर्गों के दबदबे वाली 10-12 सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बातचीत की जा रही है। आरपीआई केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक घटक है और अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश