ममता बनर्जी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- रामद्रोहियां का भारत और बंगाल में कोई काम नहीं

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी, जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। इस बार बंगाल में तृणमूल सरकार की बारी है। जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बंगाल में कोई काम नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: वाम, श्री राम और मुसलमान के बीच कंफ्यूज हुई कांग्रेस, साथ किसका ले और सिमटते वजूद को बचाए किधर से? 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने की बात होती है तो यहां की सरकार विरोध करती है। जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो यहां की सरकार तिलमिला जाती है। यहां की सरकार अवैध घुसपैठियों के साथ है उसे यहां की जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं है। यही कारण है कि यहां की सरकार केंद्र की कोई भी योजना का लाभ नागरिकों को देने में फेल है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न