Asia Cup Final: अब तो हद ही हो गई! पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद बौखलाए रमीज राजा, छीन लिया पत्रकार का फोन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

एशिया कप 2022 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शानदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। पहले श्रीलंका की टीम ने बाबर आजम एंड कंपनी को सुपर-4 में मात दी उसके बाद फाइनल में भी घुटने टेंकने पर मजबूर कर दिया। 

आपको बता दें, पाकिस्तान की हार के बाद रमीज राजा से पत्रकारों के सवाल बर्दाश्त के बाहर थे तो वह एक पत्रकार के साथ बदसलूकी से पेश आए और उन्होने एक पत्रकार के सवाल पूछने पर उसका फोन ही छीन लिया।  

"क्या मेरा सवाल गलत था"- पत्रकार

पत्रकार ने रमीज राजा से पूछा, "“क्या पाकिस्तान की आवाम हार से दुखी हैं, आप उन्हें क्या संदेश देंगे?” इस सवाल पर रमीज ने जवाब दिया, “आप इंडिया से होंगे? आप काफी खुश होंगे..?" इसके बाद वह आगे बड़े और पत्रकार का फोन छीन लिया।

रमीज राजा की इस हरकत के बाद पत्रकार ने ट्विटर पर सवाल किया है। पत्रकार ने ट्विटर पर पूछा है कि क्या मेरा सवाल गलत था। उसने यह भी लिखा है "ये बहुत गलत था एक बोर्ड के चेयरमैन के रूप में - आपको मेरा फ़ोन नहीं छीनना चाहिये था।"

पूर्व क्रिकेटर का फोन छीनने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल