झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मीराबाई चानू की तारीफ में कहा- भारत का मान बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मीराबाई चानू को तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने हेतु अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बैस ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को पदक दिलाने की शुरुआत कर दी है, पदक मिलने के आग़ाज़ से देश में सर्वत्र खुशी का माहौल है, सम्पूर्ण देशवासी गौरवान्वित हैं। राज्यपाल ने कहा कि सम्पूर्ण देशवासियों को अपेक्षा है कि हमारे खिलाड़ीगण तोक्यो ओलंपिक में अधिकाधिक पदक हासिल करें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल