रमेश बिधुड़ी होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल का दावा, दे दिया बड़ा चैलेंज

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा के सूत्रों ने उन्हें बताया है कि आने वाले एक या दो दिनों में रमेश बिधूड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा भाजपा के सीएम चेहरे के रूप में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं रमेश बिधूड़ी को बीजेपी का सीएम चेहरा बनने पर बधाई देता हूं। रमेश बिधूड़ी को बताना चाहिए कि उन्होंने सांसद रहते हुए दिल्ली के विकास के लिए क्या किया। दिल्ली के लिए उनका दृष्टिकोण क्या है?

इसे भी पढ़ें: 'पाठशाला के बदले बनी मधुशाला, झाड़ू से दारू पर आ गए', केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का वार

म आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं के आवासीय पतों से बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा करके निर्वाचन आयोग को धोखा देने का प्रयास कर रही है। ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि छोटी सी दुकान और बेसमेंट से दर्जनों मतदाता पंजीकरण आवेदन दाखिल किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर अपने नेताओं के आवासीय पतों का उपयोग करके कई नये मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा करने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi