Rana Sanga विवाद के बीच बोले रामजीलाल सुमन, कहा- मुसलमान में बाबर का डीएनए, तो तुम में किसका

By रितिका कमठान | Apr 15, 2025

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दे दिया है। इस बयान के आने के बाद से ही सियासी हंगामा मचा हुआ है। करणी सेना ने भी सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद मोर्चा खोल दिया है।

वो ये बयान देकर ही नहीं रुके। बल्कि उन्होंने कहा कि अगर तुम कहोगे कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है। ये भी बता दो। सुमन ने करणी सेना पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने कुल तीन सेनाओं को चुना था जिसमें वायु सेना, थल सेना और नौ सेना शामिल थी। हमारे बीच नई सेना आई है। समाजवादी पार्टी के सांसद राजमीलाल सुमन ने कहा कि हमारी जमीन पर चीन ने कब्जा किया है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने क्षेत्र में दिखाता है। ऐसे में करणी सेना के रणबांकुरों को देश की सीमा पर जाना चाहिए और चीन से हमारी रक्षा करनी चाहिए।

सांसद रामजीलाल सुमन का कहना है कि अगर करणी सेना वाले ये नहीं करते तो उनसे अधिक निकली दुनिया में कुछ नहीं है। क्षत्रियों का धर्म मदद करना होता है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में वो अकेले नहीं है। ये लड़ाई उन लोगों से है जो हिंदुस्तान के मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते है।

इस देश की इज्जत जब भी दांव पर लगी है तो देश के मुसलमानों ने भी साबित किया है यहां कि मिट्टी से जितना लगाव हिंदू को है उतना ही मुसलमान को भी है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई लंबी चलने वाली है। इसमें हमने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमानों ने बाबर को अपना आदर्श कभी नहीं माना था। 

प्रमुख खबरें

13 September History: दिल्ली में 2008 के सिलसिलेवार धमाकों समेत जानें देश-दुनिया की अहम घटनाएं

Anthropic CEO Dario Amodei ने दी चेतावनी, सुरक्षा के लिए AI विकास की रफ्तार धीमी करना जरूरी

BRICS Summit के चलते Delhi Traffic Police ने 35 से अधिक सड़कों पर जारी की एडवाइजरी

Varaha Jayanti पर पंचामृत से करें श्रीहरि का अभिषेक, 13 सितंबर को बन रहा पूजा का शुभ संयोग