रामकुमार को दूसरे मुकाबले में मिली हार, भारत पर मंडरा रहा एक बड़ी हार का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

रामकुमार रामनाथन की दूसरे एकल मैच में विक्टर डुरासोविच के हाथों हार के कारण भारत डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के विश्व ग्रुप एक के पहले दौर के मुकाबले में नॉर्वे से 0-2 से पिछड़ गया है और उस पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत के नंबर एक एकल खिलाड़ी रामकुमार अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और अपने से कम रैंकिंग के खिलाड़ी डुरासोविच से शुक्रवार की रात को एक घंटे 16 मिनट तक चले मैच में 1-6, 4-6 से हार गए।

इसके विपरीत भारतीय खिलाड़ी केवल तीन ऐस ही लगा पाया। डुरासोविच ने पहले सेट में पांच ऐस जमाए और दो बार रामनाथन की सर्विस तोड़ी। रामनाथन केवल अपनी पहली सर्विस बचा पाए। इसके अलावा उन्होंने दो डबल फॉल्ट भी किए जिससे डुरासोविच ने यह सेट आसानी से जीता। रामकुमार ने दूसरे सेट में वापसी का प्रयास किया लेकिन वह अपनी दूसरी सर्विस को बचाने में नाकाम रहे जिससे डुरासोविच ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली।

रामकुमार इसके बाद भी डुरासोविच की सर्विस तोड़ने में असफल रहे। नार्वे के खिलाड़ी ने 5-4 की बढ़त पर अपनी सर्विस बचाकर यह मैच अपने नाम किया। इससे पूर्व पहले एकल मैच में विश्व में नंबर दो खिलाड़ी कैस्पर रूड ने अपेक्षानुरूप शानदार प्रदर्शन किया और प्रजनेश को एक घंटा दो मिनट तक चले मैच में आसानी से हराकर नॉर्वे को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुकाबले के दूसरे दिन युगल में युकी भांबरी और साकेत माइनेनी का सामना रूड और डुरासोविच से होगा। इसके अलावा उलट एकल में रामकुमार का सामना रूड से जबकि प्रजनेश का डुरासोविच से होगा।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास