रामलला की मूर्ति स्थानांतरित की गयी, विपक्ष ने की योगी की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

अयोध्या / लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बुधवार सुबह रामलला की मूर्ति एक अस्थायी स्थान पर स्थानांतरित कर दी गयी। विपक्ष ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू नियमों के उल्लंघन पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है। मूर्ति को स्थानांतरित करने से राम मंदिर के निर्माण के लिए स्थान खाली हो गया है। रामलला की मूर्ति नए ढांचे में 9.5 किलोग्राम के चांदी के सिंहासन पर रखी गयी। राम मंदिर के निर्माण तक यह मूर्ति यहीं रहेगी। मूर्ति को स्थानांतरित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को ही शुरू हो गया था। बुधवार तड़के तक यह अनुष्ठान चला। इस दौरान आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेता भी मौजूद थे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को इस अवसर पर इकट्ठा होने की अनुमति प्रदान नहीं की। मूर्ति को रखे जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के ट्रस्ट सचिव चंपत राय की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना की। आदित्यनाथ ने निजी हैसियत से राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान भी दिये। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि आयोजन में हिस्सा लेकर उन्होंने अच्छा उदाहरण पेश नहीं किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा, ‘‘योगी लोगों को मंदिर और मस्जिद नहीं जाने के लिए कह रहे हैं और कोरोना वायरस के मद्देनजर यह बिल्कुल सही भी है। लेकिन मुख्यमंत्री खुद अपने बयान के उलट काम कर रहे हैं। ’’ 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 5592 के खिलाफ FIR दर्ज

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह