Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली रामपुरहाट नगरपालिका ने शहर में मांस की बिक्री करने वाली तीन दुकानों को छठ पूजा के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। नगरपालिका ने शुक्रवार को जारी आदेश में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत का हवाला देते हुए कोर्ट गली इलाके की इन दुकानों को 15 और 16 नवंबर को बंद रखने को कहा। माकपा और कांग्रेस ने दावा किया है कि यह फैसला दूसरे राज्यों की परंपराओं को यहां लागू कर भाजपा को खुश करने का प्रयास है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक मिल्टन राशिद ने दावा किया कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस से हैं।

हालांकि, विधानसभा चुनावों के बाद अधिकतर पार्षद अपना पद बचाने के लिए भाजपा के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। वे यह प्रयास कर रहे हैं कि आगामी नगर निकाय चुनावों के बाद भी वे पार्षद बने रहें। इस बीच, सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि जो लोग इस निर्देश पर सवाल उठा रहे हैं, वे अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं।

प्रमुख खबरें

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल