Sharad Pawar का साथ छोड़कर जाने पर Ramraje Naik को हो रहा है पछतावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

सतारा। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के वरिष्ठ नेता रामराजे नाइक निंबालकर ने रविवार को कहा कि उन्हें शरद पवार का साथ छोड़ने पर पछतावा हो रहा है, लेकिन उन्होंने ऐसा अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए किया। निंबालकर का यह बयान राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) में उनकी वापसी की बढ़ती चर्चा के बीच आया है।

इसे भी पढ़ें: Narasimhanand Saraswati की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल, Mayawati ने की सख्त कार्रवाई की मांग

राकांपा (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने की अटकलों का जिक्र करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा, 'मैं (शरद) पवार साहब का सामना कैसे कर सकता हूं, जिन्होंने मुझे 2009 में मंत्री बनाया था, जबकि मैं विधायक भी नहीं था? मुझे उनका साथ छोड़कर जाने पर पछतावा हो रहा है। मैंने अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया था। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।'

इसे भी पढ़ें: Janta Ki Adalat । डबल इंजन सरकार पर Arvind Kejriwal का वार, PM Modi को दिया ये चैलेंज

रामराजे नाइक निंबालकर ने कहा कि उन्होंने अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस को सूचित कर दिया था कि वह हालिया लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा सांसद रंजीत निंबालकर के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला करेंगे।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप